पटना, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में बारिश नहीं होने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, पूर्णिया का 25.6 डिग्री तथा गया का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, पूर्णिया का 36.3 डिग्री और गया का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath