भोपाल, 3 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को तेज धूप है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा कुछ हिस्सों लू चलने की भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के रीवा, शहडोल, जबलपुर व होशंगाबाद संभाग में हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि चंबल संभाग और टीकमगढ़, राजगढ़, छिंदवाड़ा, छतरपुर में लू चल सकती है।
राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.5 डिग्री, ग्वालियर का 28.1 डिग्री और जबलपुर का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री, इंदौर का 40.5 डिग्री, ग्वालियर का 44.4 डिग्री और जबलपुर का 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath