बिहार में तेज धूप

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।”

विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी की ओर सक्रिय चक्रवाती तूफान का आंशिक असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, गया का 22.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493