संजय खान की आत्मकथा शानदार होगी : जायद खान

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जायद खान का कहना है कि दिग्गज अभिनेता व उनके पिता संजय खान अपनी आत्मकथा ‘द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ को लेकर काफी सजग रहे हैं और इसलिए एक बेटे के तौर पर वह आत्मकथा को पढ़ने को लेकर काफी रोमांचित हैं।

जायद ने कहा, “मैंने अभी तक किताब नहीं पढ़ी है। डैड किताब को लेकर काफी सजग रहे हैं। मुझे लगता है कि वह रोमांच बरकरार रखना चाहते हैं। लेकिन, मैं जानता हूं कि वह एक बेहतरीन लेखक व कहानीकार हैं।”

जायद ने कहा कि उनके पिता ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और उन्होंने वास्तव में शानदार ढंग से जिंदगी को जिया है।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पढ़ने के लिहाज से यह एक शानदार किताब होगी। मैं सच में इसे पढ़ने का इंतजार कर रहा हूं।”

‘द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ’ में संजय ने बॉलीवुड के अपने सफर और निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को साझा किया है।

किताब का विमोचन यहां 28 अक्टूबर को होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493