मप्र में बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में आए तूफान के चलते राज्य में भी बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप निकली है। राज्य में एक तरफ न्यूतनम तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी ओर अधिकतम तापमान बढ़ा है। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर रहा, वहीं अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20़ 8 डिग्री, इंदौर का 19 डिग्री, ग्वालियर का 19.4 डिग्री और जबलपुर का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर का 35.5 डिग्री, ग्वालियर का 36.5 डिग्री और जबलपुर का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493