बिहार में तेज धूप

पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह तेज धूप निकली और मौसम साफ है। इस दौरान पटना का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी के अनुसार, “राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।”

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों में गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, भागलपुर का 27.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, गया का 37.9 डिग्री और पूर्णिया का 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493