मप्र : सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंदा, 2 की मौत

नीमच, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सड़क किनारे सो रहे एक मजदूर परिवार के पांच सदस्यों को एक बेलगाम कार ने रौंद दिया, जिससे मजदूर दंपति की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उनके तीन बच्चों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक पंकज दीक्षित ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार देर रात कार में रेलवे स्टेशन से लौट रहे विपुल जैन ने सड़क किनारे सो रहे एक मजदूर परिवार को रौंद दिया, जिससे मजदूर बाबू भाई और उसकी पत्नी शांति देवी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनके तीन बच्चों को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीक्षित ने बताया कि हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की। इस चक्कर में कार नाले में जा गिरी, जिससे उसे भी चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493