बिहार में धारदार हथियार से मां, बेटे की हत्या

बांका, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सोई एक महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पीड़िता का पति फिलहाल एक मामले में जेल में बंद है।

पुलिस के अनुसार, सिमरखुट गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से योगेन्द्र ठाकुर की पत्नी फूलन देवी (24) एवं बेटे प्रिंस कुमार (6) की हत्या कर दी। अपराधियों ने छह महीने की मासूम निशा पर भी हमला किया, लेकिन वह बच गई। उसे गंभीर हालत में कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटोरिया के थाना प्रभारी प्रवेश कुमार भारती ने गुरुवार को बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला की सास के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी कटोरिया थाना में दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का पति अपराधी किस्म का है, जो वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493