लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद के निचले सदन लोकसभा में गुरुवार को अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। दोनों ओर से भारी शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने एक समाचार पत्र की क्लिपिंग दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में समाचार पत्रों की क्लिपिंग दिखाने को लेकर चेतावनी दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493