बिहार में धुंध भरी सुबह, पारा लुढ़का

पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के बाद एक-दो घंटे तक हल्की धूप निकलने की संभावना है। इस बीच पछुआ हवा चलने के कारण गलन भी बढ़ी हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया व पटना का 7़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिलने उम्मीद नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम रहेगा। इस दौरान ठंडी हवा चलने तथा तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है।

विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अंतर कम रहने के कारण लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493