पटना, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से कोहरे का असर बना हुआ है और पछुआ हवा चलने के कारण सर्दी बढ़ी है। ठंड के कारण पटना के सभी स्कूलों को सुबह नौ बजे के बाद खोलने के आदेश दिए गए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी और ठंडी हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी। इस दौरान शाम होते ही कोहरा छाएगा और देर सुबह तक बना रहेगा।
केंद्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, गया का 12.3 डिग्री और भागलपुर का 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
इधर, पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने जिले के स्कूलों को सुबह नौ बजे बाद ही खोलने का आदेश दिया है। यह आदेश बुधवार से सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री, गया का 22.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath