पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता रामास्वामी का निधन

चेन्नई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता चो रामास्वामी का बुधवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

चेन्नई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता चो रामास्वामी का बुधवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रामास्वामी कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

रामास्वामी राजनीतिक पत्रिका ‘तुगलक’ के संस्थापक व संपादक थे और बेबाकी से राज्य या केंद्र सरकार की आलोचना किया करते थे।

रामास्वामी के देश के कई राजनेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध थे।

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके महासचिव जे. जयललिता उनकी अच्छी मित्र थीं।

बहुआयामी शख्सियत के मालिक रामास्वामी नाटकों का लेखन और उनमें अभिनय भी करते थे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और पटकथा लेखन भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493