मप्र में धूप निकली

भोपाल, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धूप निकली, जिससे ठंड से राहत रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा रीवा, सतना, टीकमगढ़, पन्ना आदि जिलों में कोहरा व धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का 11.6 डिग्री और जबलपुर का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, इंदौर का 27.5 डिग्री, ग्वालियर का 28.8 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493