पटना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा दिन में धूप निकलेगी तथा रात को थोड़ी ठंड बढ़ेगी। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जा सकती है।
बिहार के भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath