बिहार में धूपभरी सुबह

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम शुष्क रहा तथा धूप निकली रही। इस बीच, तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं परंतु अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 21.6 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493