बिहार में धूप, ठिठुरन बरकरार

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही खिली हुई धूप है लेकिन ठिठुरन जारी है।

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही खिली हुई धूप है लेकिन ठिठुरन जारी है।

मौसम विभााग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्घि के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का ज्यादा असर बिहार में नहीं दिख रहा है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में सोमवार का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 11.4 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 8़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री, गया का 24.9 डिग्री, भागलपुर का 23 डिग्री और पूर्णिया का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493