मप्र में कोहरा छाया

भोपाल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। कोहरा छाने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन चढ़ने के साथ खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आया है, लेकिन ठिठुरन का असर बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाने से कहीं-कहीं तापमान में उछाल भी आया।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छा सकता है। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है और ठिठुरन बढ़ सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भाोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 12 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493