बिहार में धूप भरी सुबह

पटना, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को सुबह धूप निकली है तथा मौसम खुशगवार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, गया का 25.2 डिग्री और पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 2.20 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 12.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493