पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के चंपारण जिले से कथित तौर पर चार लाख रुपये मूल्य के नकली नोट रखने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक दल ने पटना से लगभग 230 किमी दूर जिले के बखरिया गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधिकारी हरिश्चंद्र ठाकुर ने कहा, “आरोपी जिले के बलुआ गांव का निवासी है और उसे तब गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी को नकली नोट देने जा रहा था।”
पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाहिर करने से इंकार कर दिया।
डीआरआई अधिकारी नकली नोटों के रैकेट में लिप्त अन्य लोगों की जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नकली नोट नेपाल या बांग्लादेश से लाए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath