बिहार में नक्सलियों ने की 2 की हत्या

लखीसराय, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पीरीबाजार के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि भारतीय कम्यनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 25-30 हथियारबंद नक्सलियों ने जमुनियां गांव में धावा बोल दिया। नक्सली ग्रामीण लक्ष्मण कोड़ा और धखड़ी कोड़ा को उनके घर से निकालकर गांव से कुछ दूरी पर ले गए और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से पुलिस ने एक हस्तलिखित पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें दोनों पर नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493