बिहार में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

गया, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, एक हिन्दी दैनिक के संवाददाता मिथिलेश कुमार पांडेय शनिवार की रात अपने घर में आराम कर रहे थे तभी तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

मृतक के भाई उमेश पांडेय ने बताया कि घायल अवस्था में पत्रकार को गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने रविवार को बताया कि पत्रकार के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या से संबंधित प्राथमिकी (एफआईआर) परैया थाना में दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतक के परिजनों के अनुसार, मिथिलेश को पूर्व में धमकी भी मिल चुकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493