बिहार में पुलिस मुठभेड़ में नक्सली ढेर

नवादा, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों में सोमवार को तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली के पास से एक राइफल भी बरामद की गई है।

नवादा के सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) कुमार आलोक ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के तहत रजौली के चोरडीहा जंगल में नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक नक्सली की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान कारू अगेरी के रूप में हुई है। उसके पास से एक राइफल भी बरामद की गई है। अन्य नक्सली भागने में सफल रहे।

कुमार आलोक ने बताया कि पुलिस ने नक्सली के शव को बरामद कर लिया है तथा पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493