बिहार में पैक्स अध्यक्ष सहित 2 की हत्या

समस्तीपुर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थानाक्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने बिथान प्रखंड के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और उनके रिश्तेदार बिरजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र यादव मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार बिरजू यादव के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव छेछनी से बिथान बाजार जा रहे थे। उसी दौरान सिरसिया गांव के पास घात लगाए बैठे तीन-चार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बिथान के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र की सीमा सील कर दी गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। वीरेंद्र नेरपा पंचायत की पूर्व मुखिया अहिल्या देवी के पति हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493