बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस, आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल

पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने शुक्रवार की रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया। इस फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 45 अधिकारी तथा भारतीय पुलिस सेवा के 24 अधिकारी शामिल हैं।

राज्य के 21 जिलों के जिलाधिकारियों और 17 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसके अतिरिक्त 55 अनुमंडलों में नए अनुमंडलाधिकारियों (एसडीओ) को पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 70 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में रवि मनुभाई परमार को सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मयंक वरवड़े को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

डॉ. प्रतिमा सतीश कुमार को वाणिज्य कर विभाग का सचिव, अनुपम कुमार को सूचना व जनसंपर्क विभाग का निदेशक, राधेश्याम साह को अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग, आदेश तितरमारे को राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

इसी तरह धर्मेन्द्र सिंह को नियोजन व प्रशिक्षण, श्रम संसाधन विभाग का निदेशक, प्रदीप कुमार को संयुक्त सचिव, अभियोजन निदेशालय गृह विभाग, ईश्वर चंद्र सिन्हा को गृह विभाग का संयुक्त सचिव, जय सिंह को निदेशक, भू-अभिलेख व परिमाप, राजस्व व भूमि सुधार, विनोद सिंह गुंजियाल को निदेशक, पशुपालन, पशु व मत्स्य संसाधन विभाग, दिनेश कुमार को निदेशक, उपभोक्ता संरक्षण खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश्वर प्रसाद सिंह को निदेशक, अर्थ व सांख्यिकी, उदय कुमार सिंह को अपर सचिव, पर्यटन विभाग, संजय कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवा व आधारभूत संरचना विकास निगम, एम़ रामचन्द्रुडु को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन, कौशल किशोर को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, रचना पाटिल को निबंधक, सहयोग समितियां, राजकुमार को निदेशक, सामाजिक सुरक्षा समाज कल्याण विभाग, डॉ. करुणा कुमारी को अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, मिथिलेश मिश्र को कारा महानिरीक्षक, अरविंद कुमार वर्मा को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, अमित कुमार को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन और पूनम को कटिहार का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, अनिरुद्घ कुमार को खगड़िया, चंद्रशेखर सिंह को समस्तीपुर, अरशद अजीज को शिवहर, शोभेन्द्र कुमार को लखीसराय, मोहम्मद सोहेल को मुजफ्फपुर, प्रणव कुमार को भागलपुर, रंजीत कुमार को सीतामढ़ी, राजीव रोशन को वैशाली, अनिमेष कुमार को गोपालगंज, महेंद्र कुमार को किशनगंज, राहुल कुमार को बेगूसराय, पंकज दीक्षित को रोहतास, राघवेंद्र सिंह को बक्सर, योगेंद्र सिंह को शेखपुरा, नवल किशोर चौधरी को कैमूर, सुब्रत कुमार सारण, शैलजा शर्मा को सहरसा तथा धर्मेद्र कुमार को जमुई का जिलाधिकारी बनाया गया है।

उधर, पुलिस सेवा के अधिकारियों में निशांत कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया से समादेष्टा (कमांडेंट) बिहार सैन्य पुलिस, परवेज अख्तर को पुलिस अधीक्षक सह सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी पटना, उमा शंकर प्रसाद को पुलिस अधीक्षक, रेलवे, कटिहार से पुलिस अधीक्षक अरवल, गरिमा मलिक को वरीय पुलिस अधीक्षक गया से समादेष्टा, बिहार सैन्य पुलिस 10 पटना, की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त, मनोज कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), दरभंगा, सत्यवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक (एसपी), रोहतास, विकास बर्मन को एसपी सीतामढ़ी, निताशा गुड़िया को समादेष्टा, बिहार सैन्य दो, डिहरी, संजय कुमार को पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा और विकास कुमार को कटिहार का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

महागठबंधन टूटने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद बिहार में यह प्रशासनिक अधिकारियों का सबसे बड़ा फेरबदल हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493