बिहार में बदली, बारिश के आसार

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में रविवार को बारिश के बाद सोमवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में सुबह में बदली छाई रही और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बदली छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहर जैसे भागलपुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री, पूर्णिया में 17.5 डिग्री तथा गया में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री, पूर्णिया में 29.4 डिग्री और गया में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान गया में 11.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493