बिहार में बादल छाए

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजधानी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, गया का 32.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 0.20 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 39.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493