लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आद्र्रता का स्तर बढने से उमस में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, गुरुवार को आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
उमस में इजाफा होगा। कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में हालांकि मामूली गिरावट ही दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.2 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath