भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही गुरुवार को उमस बढ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार-पांच दिनों में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, इंदौर का 22.3 डिग्री, ग्वालियर का 27.7 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, इंदौर का 30.3 डिग्री, ग्वालियर का 36.1 डिग्री और जबलपुर का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath