बिहार में बारिश की संभावना

पटना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गुरुवार को सुबह पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी, परंतु झमाझम बारिश शुक्रवार के बाद होने के आसार हैं।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री और गया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 33.10 मिलीमीटर तथा पटना में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493