बिहार में बारिश के आसार

पटना, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में भारी बारिश जबकि पटना के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 0.20 मिलीमीटर और गया में 1.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493