रियो ओलम्पिक : ब्रिटेन ने ट्रैक साइकिलिंग में जीते 6 स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन ने यहां जारी रियो ओलम्पिक में ट्रैक साइकिलिंग स्पर्धाओं में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। देश ने महिलाओं की ओमनियम और पुरुषों के केइरिन में स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लॉरा ट्रोट ने मंगलवार को महिलाओं की ओमनियम में स्वर्ण पदक जीता। वह चौथा ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्रिटेन की पहली महिला एथलीट हैं।

इसके अलावा वह पहली महिला एथलीट हैं, जिन्होंने लगातार चार ओलम्पिक खेलों में एक ही स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

ट्रोट ने कहा, “मैं इस उपलब्धि से काफी गौरवांन्वित हूं। हम खुद पर और अपनी टीम पर भरोसा करते हैं।”

इस स्पर्धा में अमेरिका की एथलीट सारा को रजत और जोलिन डीहूरे को कांस्य पदक हासिल हुआ है।

ट्रोट के मंगेतर जेसन केनी ने पुरुषों की केइरिन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। नीदरलैंड्स के माट्जिस बुचिल को रजत और मलेशिया के अजीजुलहासनी अवांग को कांस्य पदक हासिल हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493