बिहार में बारिश के आसार

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने मध्य क्षेत्र सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

गया में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30.2 डिग्री सेल्सियस और गया का 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493