विश्व एथलेटिक्स : 50 किमी पैदल चाल में संदीप 26वें, मनीष 27वें

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के संदीप कुमार और मनीष सिंह ने शनिवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में क्रमश: 26वें और 27वें स्थान पर रहे।

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के संदीप कुमार और मनीष सिंह ने शनिवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में क्रमश: 26वें और 27वें स्थान पर रहे।

संदीप ने 3 घंटे 57.03 मिनट में यह रेस पूरी की। यह इस सत्र में उनका अब तक का सबसे अच्छा समय है।

दूसरी ओर, पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे मनीष ने 3 घंटे 57.11 मिनट में रेस पूरी की। यह उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ समय है।

स्लोवाकिया के मातेज तोत ने 3 घंटे 40.32 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण जीता। आस्ट्रेलिया के जारेड टैलेंट (3.42.17) औ जापान के ताकायुकी तानी (3.42.55) ने क्रमश: रजत और कांस्य जीता।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493