भारत में सेशेल्स की सांस्कृतिक दूत बनीं शहनाज हुसैन

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रख्यात सौंदर्य विशेषज्ञ पद्मश्री शहनाज हुसैन को सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स ए. माइकल ने भारत में सेशेल्स का सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया।

दिल्ली यात्रा के दौरान राष्ट्रपति माइकल ने इसकी घोषणा की।

शहनाज ने पिछले चार दशकों से देश-विदेश में भारतीय हर्बल सौंदर्य प्रसाधनों को पहचान दिलाई है। शहनाज सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में कदम रखने वाली भारत की अग्रिम पंक्ति के लोगों में शामिल हैं तथा पूरी दुनिया में सौदर्य के क्षेत्र में आयुर्वेदिक औषधियों एवं प्रसाधनों को उन्होंने नए सिरे से स्थापित किया।

तेजी से रासायनिक चीजों की ओर बढ़ रही और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बीच शहनाज ने भारतीय आयुर्वेद को पूरी दुनिया में विश्वसनीय बनाया है और एक वैश्विक ब्रांड की स्थापना भी की है।

शहनाज के इस ब्रांड के तहत 375 किस्म के आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध हैं और शहनाज हुसैन ग्रुप गुणवत्ता के लिए लंदन, पेरिस, न्यूयार्क, जेनेवा और कांस में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी जीत चुकी है।

दूसरी ओर सेशेल्स को पूरी दुनिया में उसकी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण दुनिया के कुछ चुनिंदा पर्यटक स्थलों के रूप में प्रख्यात हो चुके सेशेल्स ने पर्यटन के साथ अपनी संस्कृति को बहुत अच्छी तरह सहेजा और समावेशित किया है।

सेशेल्स पर्यटन विभाग का मुख्य थीम भी है ‘टूरिज्म थ्रू कल्चर’।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493