बिहार में बूंदाबांदी के बाद ठिठुरन बढ़ी

पटना, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार देर रात तक हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को ठिठुरन बढ़ गई है तथा तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आऱ क़े गिरी के अनुसार, “झारखंड में बने कम दबाव का असर बिहार पर अधिक पड़ा है। बुधवार को दोपहर के बाद आसमान पर से बादल छंटने की उम्मीद है।”

केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

इधर, पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, भागलपुर का 12.2 डिग्री तथा गया का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री, भागलपुर का 19.8 डिग्री और गया का 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में दो मिलीमीटर, जबकि गया में 24.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493