भारत ने पांचवां नौवहन उपग्रह लांच किया

श्रीहरिकोटा, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को सफलतापूर्वक अपना पांचवां नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई लांच किया।

इसका प्रक्षेपण ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से सुबह 9.31 बजे किया गया।

इसके लांच की उल्टी गिनती सोमवार सुबह 9.31 बजे शुरू हुई थी। यह वर्ष 2016 में लांच हुआ भारत का पहला रॉकेट है।

44.4 मीटर ऊंचे और 320 टन वजनी पीएसएलवी रॉकेट ने 19 मिनट बाद ही खुद को आईआरएनएसएस-1ई से अलग कर लिया और इसे कक्षा में स्थापित किया।

इसका संचालन शुरू हो जाने के बाद देश और क्षेत्र में लोगों को स्थिति की सटीक सूचना मिल सकेगी, जिसका दायरा करीब 1,500 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

आईआरएनएसएस अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस), रूस के ग्लोनास, यूरोप के गलीलियो जैसा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493