बिहार में भूमि विवाद में मां, भाई की हत्या

पटना, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी मां और भाई की हत्या कर दी और एक अन्य भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पटना, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी मां और भाई की हत्या कर दी और एक अन्य भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

कृष्णा ने अपनी मां मालती देवी (65), और भाई दिनेश साह (30) की कुर्था पुलिस थानांतर्गत पोंडिल गांव में लोहे की एक धारदार छड़ से हत्या कर दी।

पोंडिल पुलिस थाने के प्रभारी लखमी नरैन सुधांशु ने कहा कि कृष्णा अपराध के बाद से फरार है।

अरवल के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मालती और दिनेश ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया, और गंभीर रूप से घायल कृष्णा के छोटे भाई को इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे पटना स्थानांतरित कर दिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493