पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान साफ है और सुबह से ही धूप निकली हुई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों, गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, भागलपुर का 17.4 डिग्री और पूर्णिया का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath