मध्य प्रदेश में पारा बढ़ा

भोपाल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। हवाओं में घुली ठंडक ने ठंड का एहसास कराया। आसमान साफ होने के साथ धूप खिली रही। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों के तापमान में इजाफा हुआ।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रीवा संभाग के अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, शहडोल और उमरिया में कोहरा छा सकता है।

राज्य में शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 17.6 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 12.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493