बिहार में मौसम साफ, तापमान में गिरावट के आसार

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान राज्य भर में मौसम साफ रहेगा और खिली हुई धूप निकलेगी।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493