नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे के साथ दिनभर आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक, 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath