मोदी ने 72वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 72वें संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौके पर बधाई दी। मोदी ने साथ ही अपने बधाई संदेश में विश्व में शांति के प्रसार के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की सराहना भी की।

मोदी ने ट्वीट किया, “संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बधाई। हम विश्व में शांति के प्रसार के प्रयासों के लिए और अपने मार्गदर्शन में की गई व्यापक पहलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना करते हैं।”

उन्होंने साथ ही कहा कि “भारत को दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न पहलों में अपने दृढ़ समर्थन और सक्रिय भागीदारी पर गर्व है।”

वर्ष 1948 से प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493