बिहार में मौसम साफ, धूप खिली

पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा तथा खिली हुई धूप निकली। इस बीच तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे लोगों को ठंड से अब राहत मिली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हालांकि आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस बीच तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की जाएगी।”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.6 डिग्री तथा गया का 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493