दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 14 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आईएएनएस को बताया, “सुबह धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के चलते 14 ट्रेनें रद्द हो गई, जबकि पांच के समय में बदलाव करना पड़ा और 23 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 26.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493