जम्मू एवं कश्मीर में बारिश से तापमान में सुधार

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात भर हुई बारिश के कारण गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और सुधार हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा, “बादल छाने और बारिश के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लद्दाख क्षेत्र के तापमान में भी सुधार आया है।”

कारगिल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, लेह गुरुवार को राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में 0.6 और गुलमर्ग में शून्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटरा में 10.9 डिग्री, बटोटे में 5.3 डिग्री, बनिहाल में 5.6 डिग्री, भदरवाह में 4.4 डिग्री और उधमपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493