राजस्थान उपचुनाव : अजमेर, अलवर में कांग्रेस को बढ़त (लीड-1)

जयपुर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान उपचुनावों में दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले दौर की मतगणना के तहत अजमेर और अलवर में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि मंडलगढ़ में भाजपा आगे है।

अलवर में भाजपा के जसवंत सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है, जबकि अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती मिल रही है।

मंडलगढ़ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच है।

अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को शुरुआती दौर में बढ़त मिलती दिख रही है। वह 8,648 वोटों से आगे हैं।

पुष्कर और दूदू में कांग्रेस 1,500 वोटों से आगे है जबकि अजमेर उत्तर में कांग्रेस 3,000 वोटों से आगे है। किशनगढ़ में भी कांग्रेस आगे है।

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, अलवर में करण सिंह यादव लगभग 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

राज्य में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण आंके जा रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, मंडलगढ़ में हाडा 4,000 वोटों से आगे हैं।

इन तीनों सीटों पर कुल 42 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

अजमेर सीट से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से सांसद महंत चांदनाथ योगी और मंडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493