मप्र में ठिठुरन हुई कम

भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ ठंड का असर कम है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम के रुख में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह से खिली धूप ठंड से राहत देने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान हवाओं के रुख में आए बदलाव से ठंड का असर भी कम हुआ है। बीच-बीच में चलने वाली हवाएं जरूर ठिठुरन पैदा कर देने वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं में आ रहे बदलाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है, वहीं आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य में हवाओं के बदलते रुख से ठंड का प्रभाव बदल रहा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.8 डिग्री, ग्वालियर का 9.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 28.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493