बिहार में मौसम साफ, धूप खिली

पटना, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा व धूप रही। अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव न आने की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के.के. सेन ने कहा, “बिहार में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री कम-ज्यादा होता रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा व सुबह-शाम में ठंड रहेगी।”

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों, गया में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, भागलपुर में 9.8 डिग्री और पूर्णिया में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री, गया में 23 डिग्री और पूर्णिया में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493