बिहार में मौसम साफ रहने के आसार

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली हुई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, “अगले एक-दो दिनों तक मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होने तथा मौसम साफ रहने की संभावना है।”

केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.6 डिग्री तथा पूणिर्या का 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना और भागलपुर का बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 29 डिग्री और गया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493