पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में गणतंत्र दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने झंडोत्तोलन किया।
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath